सपा के पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, सपाइयों में शोक की लहर
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह सपा के कद्दावर नेता थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अहमद हसन के निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।