राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने संजय राय शेरपुरिया को किया सम्मानित
गाजीपुर। यूथ रूलर एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के 365 दिन पुरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह द्वारा यूथ रूलर एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय राय शेरपुरिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया| पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने जन्म स्थली से लगाव व जनपद से मोह के चलते संजय राय शेरपुरिया ने जनपद से बेरोजगारी को दूर करने का बीड़ा उठाया है जिसमें उनकी संस्था राष्ट्रीय साक्षरता मिशन पूर्ण समर्पण से शेरपुरिया के इस भागीरथी प्रयास में कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है| अब वह दिन दूर नहीं जब जनपद से ही नहीं अपितु संपूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र से बेरोजगारी की समस्या को जड़ से समाप्त हों जाएगी| उनके इस प्रयास से हमारी संस्था राष्ट्रीय साक्षरता मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभियार्थों को भी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है| संजय राय शेरपुरिया के इस भागीरथी प्रयास को हमारी संस्था उनको नमन व कोटि-कोटि धन्यवाद करती है|