एम एल सी चंचल ने किया जहुराबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन
कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर स्थित वैभव पैलेस में बना केंद्रीय कार्यालय
गाजीपुर–जनपद के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर भाजपा एवं निषाद पार्टी का जहुराबाद विधानसभा के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरूवार के दिन वैभव पैलेस मे बतौर मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने फीता काट कर किया। विद्धान आचार्य द्वारा हवन पुजन कर कार्यालय का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि जहुराबाद विधानसभा से परिवारवादी पार्टी चलाने वालो का इस बार खदेड़ा होने जा रहा है।यह परिवार वादी पार्टी केवल बाप बेटा तक ही सिमित है।कार्यकर्ताओ पर इनका भरोसा नही है।
वाराणसी कचहरी से वकीलो ने इनके बेटा का खदेड़ा कर दिया है आप लोग जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र से इनका खदेड़ा कर दिजिए।ये अवसर वादी लोग है।ये भाजपा मे जब आये तो राजनीति मे इनकी हल्दी लग गयी तथा ये विधानसभा पहुचकर कैबिनेट मंत्री बन गये।उन्होने सपा पर हमला बोलते हुए कहा की सपा जिसको टिकट देती है तो उसकी टिकट काटकर अब उसके बेटे को टिकट दी है।अब सपा को पुरी तरह से डर सता रहा है।जब हम लोग 2017के विधानसभा का जहुराबाद विधान सभा मे प्रचार प्रसार कर रहे थे तो उस समय कहा गया था की ओमप्रकाश जी अगर चुनाव जीतते है तो मंत्री जरूर बनेगे।सो वैसा हुआ और वे मंत्री बने।इस बार अगर कालीचरन राजभर भी जहुराबाद विधानसभा से विधायक बनते है तो मंत्री बनना तय है।आप लोग पुरे मनोयोग के साथ लगकर इनको जिताईए।इनका मंत्री बनना तय है।भाजपा प्रत्याशी कालीचरन राजभर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारी किसी से लड़ाई नही है मै जहुराबाद विधानसभा से भारी मतो से चुनाव जितने जा रहा हू आप सभी के बदौलत।
कार्यक्रम को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद,मनोज कुमार,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय,बैजनाथ चौधरी,अरविन्द प्रजापति,बासुदेव पाण्डेय, कुवर रमेश सिंह पप्पू डा०रामकरन विन्द,डा०राधेश्याम कुशबाहा,मोती विन्द,दूधनाथ राम,शारदानंन्द तिवारी,नरेन्द्रनाथ सिंह,तथा उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान ने जहुराबाद विधानसभा प्रभारी इन्द्रकुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,शशिप्रकाश सिंह ,मयंक राय,देवेन्द्र सिंह ओमप्रकाश कुशवाहा,प्रदेश महासचिव शिवलोचन्द निषाद,प्रदेश महासचिव नन्दलाल विन्द,जिलाप्रचारक जयहिन्द विन्द,विधानसभा अध्यक्ष विनोद विन्द,राजकुमार सिंह झाबर,अशोक पटेल,धर्मेन्द्र राय,दीना ठाकुर,नितिश उपाध्याय,प्रवीण पटवा,रविन्द्र चौहान,डा०राणा विजय राजभर,रूस्तम परवेज,धन्नंजय चौबे,शुभांशू मिश्रा,नथुनी सिंह टुनटुन सिंह,हिमाशु राय,वीरवन्त सिंह,जयराम ठाकुर,शिवनाथ राजभर,चन्द्रभान सिंह,दीपकलाल श्रीवास्तव,नन्दा राजभर,जयप्रकाश राजभर,कंचन गिरि सहित भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।