करीमुद्दीनपुर में पंकज राय के खेत में रंगीन गोभी।
इस समय पीले और बैंगनी रंग की फूल गोभी उगाई जा रही है, जो फूल गोभी की तरह होगी परंतु यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है।
इसमें फाइटो केमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो बीमारी और बॉडी इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होता है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस मैग्नीशियम और जिंक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसकी खेती के लिए ठंडी एवं आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी काफी उपयुक्त मानी जाती है, इसको लगाने का सही समय सितंबर से अक्तूबर है, शेष अन्य सभी क्रियाएं फूलगोभी की खेती की तरह ही की जाती है।
बता दें कि यह गोभी पंकज राय ने अपने खेत में लगाई हुई है। इन्हें जिले में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी कार्य हेतु पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जा चुका है। इनकी इस सराहनीय पहल से किसानों में काफी उत्साह है।