June 20, 2025

मुख्तार अंसारी को मऊ सदर सीट पर चुनौती देंगे भाजपा के अशोक सिंह

मऊ। प्रदेश ही नहीं देश में चर्चित सीट मऊ सदर विधानसभा जहां मुख्तार अंसारी पांच बार से विधायक हैं, और इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व सपा के सहयोग से चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने मुख्तार अंसारी के धुर विरोधी अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा किया। जैसे ही भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया अचानक से एक बार फिर जिले की राजनीति गरमा गई।

ठेकेदार भाई मुन्ना सिंह की हत्या का आरोप

बताते चलें कि यह वही अशोक सिंह हैं जिनके ठेकेदार भाई मुन्ना सिंह की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी के ऊपर लगा था, मुन्ना सिंह के हत्या के कुछ दिन ही बाद उनके मुकदमे में गवाह व पैरोकार राम सिंह मौर्य और उनके अंगरक्षक पुलिसकर्मी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से लगातार अशोक सिंह हर स्तर पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया कोर्ट कचहरी से लेकर हर जगह खुलकर मुख्तार के सामने आये। अशोक सिंह को टिकट मिलने के उपरांत उनके समर्थकों सहित भाजपा खेमे में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है अशोक सिंह के हजारों समर्थकों द्वारा फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से बधाई प्रेषित किया गया।

सपा व सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी मुख्तार अंसारी

अब मऊ सदर सीट की लड़ाई साफ हो गया है सपा व सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी मुख्तार अंसारी व बसपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को चुनाव मैदान में उतारा है, तो वहीं भाजपा ने अपने चर्चित नेता अशोक सिंह पर भरोसा जताया है। दूसरी तरफ जिले के मोहम्मदाबाद सीट पर भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक श्रीराम सोनकर का टिकट काटकर पूनम सरोज को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

About Post Author

You may have missed