बैरिया में समाजवादी पार्टी को झटका, बसपा के सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतरे सुभाष
बैरिया में समाजवादी पार्टी को झटका, बसपा के सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतरे सुभाष
बलिया। सपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक सुभाष यादव बसपा में शामिल हो गये है। वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर विधायक बने सुभाष यादव बाद में सपा में शामिल हो गये थे। विधान सभा चुनाव 2022 में इन्हें उम्मीद थी कि सपा टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में बुधवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल की सवारी छोड़ कर सुभाष यादव हाथी पर सवार हो गए। आज (बृहस्पतिवार) को वह नामांकन भी दाखिल कर रहे है।