गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला प्रथम स्थान विश्वनाथ धाम के स्वरुप ने बिखेरी थी अद्भुत छटा

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला प्रथम स्थान
विश्वनाथ धाम के स्वरुप ने बिखेरी थी अद्भुत छटा
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हुई ऐतिहासिक परेड के इनामों की घोषणा हो गयी है। इस घोषणा में एक बार फिर उत्तर प्रदेश की झांकी ने अपना लोहा मनवाया है। उत्तर प्रदेश की श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और एक जनपद एक उत्पाद थीम पर आधारित झांकी को तीन सदस्यी पैनल ने प्रथम स्थान दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल प्रदेशों की झांकियां का परिणाम जारी किया। इसमें उत्तर प्रदेश प्रथम, कर्नाटक को दूसरा और मेघालय को तीसरा स्थान मिला है।
बता दें कि साल 2021 में भी उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था और साल 2020 में दूसरा स्थान मिला था।