June 19, 2025

एमएलसी चुनाव की हुई घोषणा, दो चरणों में होगा चुनाव

IMG-20220129-WA0007

एमएलसी चुनाव की हुई घोषणा, दो चरणों में होगा चुनाव

लखनऊ। यूपी विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के 36 सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 29 क्षेत्रों की 30 सीटों के चुनाव की अधिसूचना 4 फरवरी को जारी होगी। मतदान 3 मार्च को होगा। दूसरे चरण की 6 सीटों के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी जबकि मतदान 7 मार्च को होगा। मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। पहले चरण में नामांकन पत्र 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच भरे जाएंगे। उसके बाद 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकते हैं। तीन मार्च को मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इसी प्रकार दूसरे चरण की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। 17 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 को नाम वापस लिए जा सकते हैं। सात मार्च को मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी।

About Post Author