June 19, 2025

अब बच जायेगा शेरपुर, संजय राय शेरपुरिया का प्रयास लाया रंग

अब बच जायेगा शेरपुर, संजय राय शेरपुरिया का प्रयास लाया रंग

शेरपुर का गंगा की वजह से कटान होने से शेरपुर गाँव के अस्तित्व पर संकट आ गया, जिसके बाद शेरपुरिया ने कई जगह इस मामले को उठाया

स्वतंत्रता आंदोलन में जनपद गाजीपुर का बड़ा योगदान रहा है। जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले शेरपुर गांव को शहीदों के गांव के रूप में जाना जाता है।

इसी गांव के 8 सेनानियों ने अगस्त क्रांति के दौरान देश की सेवा में अपनी जान न्यौछावर कर दिया था।विगत कुछ सालों से गंगा में आयी बाढ़ के बाद शुरू हुए कटान ने शेरपुर गांव के वजूद को ही ख़तरे में डाल दिया है।

यहां के लोग लंबे समय से कटान को रोकने के लिए सरकारी पहल की दरकार में जनप्रतिनिधियों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे। इन सब के बीच सामाजिक उद्यमी संजय राय शेरपुरिया को भी इस समस्या की जानकारी मिली।

खुद श्री शेरपुरिया भी शेरपुर के ही मूल निवासी हैं। संजय शेरपुरिया ने शेरपुर के ग्रामीणों के साथ बैठक कर कटान की समस्या का निदान खोजने की योजना पर काम करना शुरू किया।

 

प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने के लिए 18 अगस्त 2021 को अपने गांव शेरपुर के लोगो के साथ मुहम्मदाबाद तहसील तक पैदल यात्रा किया। संजय शेरपुरिया के नेतृत्व में लोगों ने तत्काल गाजीपुर डीएम मंगला प्रसाद को कटान की समस्या पर केंद्रित एक ज्ञापन भी सौंपा।

संजय शेरपुरिया ने इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के संकल्प से शेरपुर के ग्रामीणों के साथ लखनऊ में जल शक्ति ,बाढ़ नियंत्रक कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से मिलकर अपनी बात रखी गयी।

मामले का त्वरित संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह जी ने पहल शुरू कर दिए थे। इसके फल स्वरूप, योगी सरकार के द्वारा 25 जनवरी को गंगा कटान शेरपुर सेमरा के मजरा सुबासपुर छानबे (1027.07 लाख ) व शेरपुर कला स्थित श्मशान घाट के पास हो रहे गंगा कटाव निरोधक परियोजना लागत (1058.17 लाख) की धनराशि को अनुमोदित कर दिया गया है।

इस मौके पर संजय शेरपुरिया ने मीडिया को बताया कि वह प्रदेश सरकार का धन्यवाद औऱ आभार प्रगट करते है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक अलका राय, गाजीपुर डीएम एवं युपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय सहित ग्रामवासियों के सकारात्मक पहल से ही वर्षों से कटान का दंश झेल रहे शेरपुर, सेमरा आदि गांवों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

शेरपुरवासियो को जानकारी होते ही शेरपुर कला गाव स्थित मन्दिर में लड्डू प्रसाद चढ़ाकर एक दूसरे का मुँह मीठा किया। इसके बाद केंद्र व प्रदेश की सरकार सहित संजय राय शेरपुरिया ,यूपीडा सलाहाकार दुर्गेश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद विधायक डीएम ,ग्राम प्रधान सहित इस कार्य मे जुटे सभी ग्रामीणों के प्रति आभार प्रगट किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय,शिक्षक बालाजी राय, मनीष कुमार राय, बुच्चू बाबा, त्रिलोक नाथ राय, जितेश राय, डॉ0 सन्तोष राय, पंकज राय, कृष्ण मुरारी राय, सोनू राय, पंकज राय, विकाश राय, ओमप्रकाश राय मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

About Post Author