June 19, 2025

पूर्व मंत्री ओ पी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20220128-WA0003

पूर्व मंत्री ओ पी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आवास पर दी

गाजीपुर– पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि पीड़ित भाजपा के आईटी सेल कार्यकर्ता अरुण जायसवाल की तहरीर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर दबिश भी दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

About Post Author