June 19, 2025

गाजीपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद पर टिकीं सबकी निगाहें

IMG-20220111-WA0026

गाजीपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद पर टिकीं सबकी निगाहें

उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में बिधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। गाजीपुर जनपद की सात विधानसभा सीटों में से जहूराबाद विधानसभा 377 है। समय-समय की सरकारों में चार मंत्री दे चुके जहूराबाद विधानसभा अपने गठन के समय से ही विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। जहूराबाद विधानसभा सीट पर कुल वोटरों की संख्या 377379 है, जिसमें दलित वोटरों की 75490 संख्या, जबकि ब्राह्मण वोटरों की संख्या 3.95 प्रतिशत है।

ओम प्रकाश राजभर ने कालीचरण राजभर को 18 हजार वोटो से हराया था

वर्ष 2017 में हुए बिधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भाजपा के सांझे प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के कालीचरण राजभर को भारी मतों के अंतर से हराया था। जबकि सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सैय्यदा सादाब फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने सुभासपा को समझौते के तहत प्रदेश में आठ सीटें दी थी, जिनमें से जहूराबद भी था और इस सीट पर पार्टी सुप्रीमों ओमप्रकाश राजभर ने चुनाव लड़ा था और 18,081 मतों के अंतर से बसपा के काली चरण राजभर को हरा कर जीत दर्ज की थी।

योगी कैबिनेट में होते हुए भाजपा से कर बैठे थे बगावत

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री होते हुए भी ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से बगावत कर अलग हो गए। जबकि उनके दल के अन्य विधायक भाजपा का समर्थन करते रहे। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का दंभ भर रहे ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर जहूराबाद से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अब देखना यह है कि ओम प्रकाश राजभर भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं या नहीं।

वर्ष 2017 में पड़े थे कुल 37.56 प्रतिशत वोट
लोकसभा क्षेत्र बलिया का हिस्सा जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की सीमा जंगीपुर, मोहम्मदाबाद, मऊ, बलिया जिले के रसड़ा और फेफना से लगती हैं। बात करें 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तो जहूराबाद में कुल 37.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस चुनाव में भाजपा समर्थित सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी के काली चरण को 18081 वोटों के मार्जिन से हराया था। हालांकि अब कालीचरण राजभर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

मतदाताओं का जातीय समीकरण
कुल मतदाता – 377379
दलित वोटर– 75490
राजभर वोटर– 66328
यादव वोटर – 43840
चौहान/बिंद वोटर– 33997
मुस्लिम – 27637
ब्राह्मण – 14891
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
ओम प्रकाश राजभर एसबीएसपी विजेता 86,583 37.56% 18, 081
काली चरण बसपा दूसरे स्थान पर 68,502 29.72%
महेंद्र सपा 3rd 64,574 28.01%
कन्हैया निषाद 4th 2,681 1.16%
None Of The Above नोटा 5th 1,500 0.65%
शमीम भाकपा 6th 1,339 0.58%
सुभाष रालोद 7th 940 0.41%
रणविजय राजभर आईएनडी 8th 679 0.29%
आनंद बिहारी राय आईएनडी 9th 677 0.29%
राम औतार आईएनडी 10th 625 0.27%
रमेश आईएनडी 11th 515 0.22%
जय राम पांडेय एआईएफबी 12th 440 0.19%
राम सरन आईएनडी 13th 439 0.19%
देवेंदर तिवारी पीपीपी 14th 418 0.18%
प्रकाश सिंह यादव जेआरपीए 15th 305 0.13%
राजेश कुमार चौहान झपकी 16th 303 0.13%

अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
साल उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
ओम प्रकाश राजभर एसबीएसपी विजेता 86,583 37.56% 18,081
काली चरण बसपा दूसरे स्थान पर 68,502 29.72%
2012
सैयद शादाब फातिमा सपा विजेता 67,012 33% 10,478
काली चरण बसपा दूसरे स्थान पर 56,534 28%
2007
काली चरण बसपा विजेता 42,654 28% 17,100
सानन्द सिंह सपा दूसरे स्थान पर 25,554 17%
2002
काली चरण बसपा विजेता 56,504 37% 6,223
शिव पूजन सपा दूसरे स्थान पर 50,281 33%
1996
गणेश भाजपा विजेता 51,895 34% 2,356
शिव पूजन सपा दूसरे स्थान पर 49,539 33%
1993
इश्‍तियाक अंसारी बसपा विजेता 56,476 41% 12,986
गणेश भाजपा दूसरे स्थान पर 43,490 32%
1991
सुरेंद्र सिंह जेडी विजेता 20,181 20% 610
गणेश भाजपा दूसरे स्थान पर 19,571 19%
1989
वीरेंद्र सिंह कांग्रेस विजेता 23,963 22% 5,602
सुरेंद्र सिंह जेडी दूसरे स्थान पर 18,361 17%
1985
सुरेंद्र कांग्रेस विजेता 25,989 32% 4,579
रामनाथ एलकेडी दूसरे स्थान पर 21,410 26%
1980
सुरेंद्र सिंह इंक (I) विजेता 21,620 32% 8,844
गणेश यादव भाकपा दूसरे स्थान पर 12,776 19%
1977
जयराम भाकपा विजेता 31,965 46% 12,741
कृष्णकांत उपनाम विश्‍वनाथ सिंह जेएनपी दूसरे स्थान पर 19,224 28%

About Post Author