June 19, 2025

मनोज राय का जिले में होगा आगमन, जगह-जगह होगा स्वागत

IMG-20220107-WA0027

मनोज राय का जिले में होगा आगमन, जगह-जगह होगा स्वागत

बीते 1 जनवरी को लखनऊ में ग्रहण की थी भाजपा की सदस्यता

गाजीपुर। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय का आगमन जिले में 8 जनवरी को होगा। यह जानकारी दीनबंधु राय ने दी है। उन्होंने बताया कि आगमन के दौरान जगह-जगह भाजपा नेताओं और समर्थकों द्वारा स्वागत किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि श्री राय बाईरोड लखनऊ से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद कई स्थानों पर समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वह भाजपा कार्यालय पर भी जायेगे। इसके बाद वह भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद पहुंचेंगे। यहां जनसंर्पक कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मालूम हो कि बीते 1 जनवरी को पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई थी। वह विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं। महीनों से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंर्पक कर लोगों को पार्टी के कार्यों से अवगत करा रहे हैं। श्री राय को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। उनके द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने बाद राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि संभवतः श्री राय मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते है।

About Post Author