आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिलदार नगर में फूंका पुतला

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिलदार नगर में फूंका पुतला
पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। गुरुवार को दिलदारनगर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह मानव के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार के सीएम चन्नी, कांग्रेस, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया।
इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री श्री मानव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के काफिले को रोक लगा देना, सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक है। किसानों के प्रदर्शन करने की बात पर पंजाब की कांग्रेस सरकार की बहानेबाजी से इस चूक से पल्ला झाड़ लेना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर राणा अमोघ प्रताप सिंह, भोलू, जनार्दन जायसवाल तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।