June 19, 2025

कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने 6 से 12 तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिए

IMG-20211227-WA0041

कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने 6 से 12 तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिए

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने शीत लहर तथा तापमान में अत्यधिक गिरावट के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में उल्लेखित प्राविधानों के अन्तर्गत 04.01.2022 से 08.01.2022 तक जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित हाई स्कूल/इण्टर कालेज यू0पी0 बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड/आई सी एस ई बोर्ड/संस्कृत शिक्षा परिषद के विद्यालय (कक्षा 06 से 12 तक एवं माध्यमिक विद्यालय में संचालित संबद्ध प्राईमरी) बन्द रहेगे। उक्त अवधि में पूर्व की भॉति ऑन लाईन शैक्षिक कार्य संचालित रहेगे। दिनांक 10.01.2022 से पूर्व की भॉति निर्धारित अवधि में विद्यालय संचालित किये जायेगे। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना अनिवार्य है।

About Post Author