June 19, 2025

पुलिस ने दो इनामियां बदमाशों को दबोचा

IMG-20220103-WA0018

पुलिस ने दो इनामियां बदमाशों को दबोचा

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो वांछितों को गिरफ्तार किया। दोनों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित है। संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज सुबह गैंगेस्टर एक्ट के दो वांछितों को उनके घर से गिरफ्तार किया। बताया कि फंदे में आए अभियुक्तों में क्षेत्र के इंदौर निवासी टिंकल यादव और कटया लहंग निवासी अरुण यादव उर्फ अप्पू शामिल है। फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय, हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल प्रविंद कुमार चौरसिया और कांस्टेबल नागेंद्र शाह शामिल थे।

About Post Author