*इस समय पुनः सूर्खियों में छाये है भाजपा नेता आनंद सिंह*

*इस समय पुनः सूर्खियों में छाये है भाजपा नेता आनंद सिंह*
गाजीपुर। एक बार फिर भाजपा नेता व पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह सदर विधानसभा के राजनीतिक सुर्खियो में छा गये है। आनंद कुमार सिंह छात्रजीवन से ही ईमानदारी और राजनीति में साहस भरें कदम उठाने के लिए जाने जाते है। उनके पिता गंगा प्रसाद सिंह सिविल बार कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष है, व इनके बाबा स्व०इंद्रदेव सिंह अंग्रेजी हुकुमत में अपर जिलाधिकारी थे, जिन्होने अपने कार्यकाल में फैजाबाद की तैनाती के समय रामजन्म भूमि पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। आनंद सिंह का परिवार लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा हुआ है। इसीलिए बिना प्रचार के लोगो की मदद करना इनकी आदत में है। जिसका प्रमाण कोरोना काल में देखने को मिला। आनंद कुमार सिंह व उनके पुत्र आदित्य सिंह ने कोरोना काल में हजारो जरूरतमंद लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने, सेनेटाइजर-मास्क व गरीबो में अन्न वितरण किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने गोराबाजार स्थित आनंद सिंह के आवास पर जाकर उन्हे आर्शीवाद दिया और उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए कई जिम्मेदारी दी। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आदि बड़े नेताओ का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा आनंद सिंह को मिलता रहता है। विद्याथी परिषद का नेतृत्व करते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। बाबरी मस्जिद विध्वंश के समय पीजी कालेज बने अस्थाई जेल में भाजपा के बड़े नेताओ और कार्यकर्ताओ की हर तरह से सेवा कर मदद किया। भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास रहते है लेकिन प्रचार से दूर रहते है। आनंद सिंह के भगवा राजनीति में अहम योगदान को देखते हुए अब युवाओ, बुद्धिजीवो में यह आवाज उठने लगी कि भाजपा आनंद सिंह को एक बार विधानसभा के चुनाव में मौका देना चाहिए जिससे की वह विधायक बनकर जिले की सेवा का अग्नि परीक्षा दें।