June 19, 2025

दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं,सद्कर्मों में दान श्रेष्ठ है – फादर पी विक्टर फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया

IMG-20211212-WA0016

दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं,सद्कर्मों में दान श्रेष्ठ है – फादर पी विक्टर

फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया

सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने आगमन काल में जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किया।प्रभु यीशु का जन्म 25 दिसम्बर को हुआ था जिसके उपलक्ष्य में एक महीने पूर्व से ही प्रभु का आगमन काल मनाया जाता है।इस समय प्रभु का भजन कीर्तन होता है और गरीबों तक खुशी पहुँचे इसलिए दान देने की परंपरा है।प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने आज के दिन गरीब बेसहारा लोगों के साथ बिताने की सोची।इसके लिए रसैना स्थित मुसहर बस्ती और रामदयालगंज स्थित धरिकार बस्ती को चुना।फादर ने दोनों स्थानों पर करीब पचास कम्बल वितरित किए।इस अवसर पर फादर ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है इसलिए के जरूरतमंद की सेवा करना मानव का परम कर्तव्य है।दान सद्कर्मों में श्रेष्ठ कर्म है,इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं।इस पुनीत कार्य में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह ‘क्षेम’ ,कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी, डॉक्टर भारतेंदु मिश्र,प्रदीप सिंह,डॉक्टर पी एस यादव,डॉक्टर रामजी तिवारी उपस्थित रहे।

About Post Author