June 19, 2025

अपराधी गिरफ्तार. असलहा बरामद

IMG-20211209-WA0016

अपराधी गिरफ्तार. असलहा बरामद

गाजीपुर। दुल्लपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के सरसेना बार्डर जलालाबाद से एक अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे हमराहियों के साथ क्षेत्र के सरसेना जलालाबाद बार्ड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के शाहपुर (कानूनगो) रासेपुर गांव निवासी विजयनाथ पांडेय है। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना सहित स्थानीय थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। अभियुक्त का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल अवधेश राय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रामानंद यादव और कांस्टेबल वैभव सिंह यादव शामिल थे।

About Post Author