June 19, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया जमानियां में जनसंपर्क

IMG-20211207-WA0005

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया जमानियां में जनसंपर्क

अनिल राज भर कैबिनेट मंत्री ने जमानियां विधायक सुनिता सिंह के साथ जमानिया विधानसभा के जमानिया नगर, महली, रामनारायनपुर, खड़ौचा, पलिया, परनहीं और चुटहा राजभर बस्तियों में जाकर जनसम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान वह घर घर जाकर जन संपर्क करते हुए लोगों से देश के विकास और उत्तर प्रदेश में सुशासन, भय और भूख मुक्त वातावरण तथा विकास गति को बनाए रखने के लिए लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में संवेदनशील होकर समर्थन करने का अनुरोध किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राजभर समाज को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिया गया है वह आजादी के बाद 70 वर्षों में किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर में कहा कि राजभर समाज के लोगों को नेतृत्व प्रदान करने में भी भारतीय जनता पार्टी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
विधायक सुनीता सिंह ने कहा की कोरोना काल बावजूद प्रदेश और क्षेत्र मे कोई भी विकास का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है वह निरंतर गति से चलता रहा और उसका परिणाम है कि लोगों की अपेक्षाओं पर सरकार ने पूरी तरह खरा उतरते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है।
इस अवसर पर प्रेम सागर राजभर,इतवारी राजभर, रणजीत राजभर,गोरख राजभर,संतोष राजभर,पिंटु राजभर,अनुप राजभर,अनिल यादव,मंडल अध्यक्ष अमित जयसवाल,अवधेश सिहं,राहुल वर्मा,सौरभ शुक्ला सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author