June 19, 2025

बैरिया विधायक ने 101 कन्याओं का किया कन्यादान जोड़ों को परिणय सूत्र में बंधने से क्षेत्रवासियों में खुशी

IMG-20211205-WA0024

बैरिया विधायक ने 101 कन्याओं का किया कन्यादान

जोड़ों को परिणय सूत्र में बंधने से क्षेत्रवासियों में खुशी

बलिया। श्री श्री 1008 स्वामी खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर श्रीपालपुर मे रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101जोड़े परिणय सूत्र में बँधे।सभी जोड़े का कन्यादान बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया।
रविवार के दिन खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर पर मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सामूहिक विह योजना के तहत 101 जोड़ो की संख्या परिणय सूत्र में बंधने से क्षेत्रवासियो में काफी खुशी का माहौल है। इस हर्ष के माहौल में 101जोड़े एक दूसरे के हुए। विद्वान पंडित आचार्य रामकिशोर मिश्र उर्फ बुचुल मिश्र के अगुवाई में पवन तिवारी,अप्पू मिश्र,मंटू तिवारी पुरुषोत्तम जी आचार्यो द्वारा बैदिक मंत्रोचार के बीच हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार वर पूजन से लेकर सिंदूर दान तक की विधि के साथ सम्पन्न हुई।सरकारी ब्यवस्था के तहत प्रत्येक जोड़ो को बर्तन सेट, कुकर, सूटकेस 02 चादर, श्रृंगारदान,पायल,बिछिया,साड़ी व लड़के के लिए वस्त्र आदि दिया गया। सभी सम्मानित जोड़ो को विधायक के द्वारा घर गृहस्थी का सामान प्रत्येक जोड़ो को दिए गए। इस अवसर उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सोच ऐतिहासिक है। उनके इस कदम से प्रदेश के लाखों गरीब कन्याओं का विवाह इस योजना के माध्यम से कराया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं अपने को धन्य समझता हूं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सैकड़ो कन्याओं को विवाह कराने का मौका मिला। मैं तो ईश्वर से मांगता हूं अगले जन्म भी इसी धरती पर आने का मौका दे जिससे कि मैं ऐसा कार्य अगले जन्म में भी कराकर अपने जन्म को सार्थक बना सकूं। श्री सिंह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुये कहा कि उस सरकार में न बेटी सुरक्षित थी न खेती सुरक्षित थी और ना ही मवेशी ही सुरक्षित रहती थी। योगी सरकार में सब सुरक्षित है किसी भी जाति विशेष के साथ कोई भेद भाव नही किया जाता।कार्यक्रम के बीच बीच मे मोदी योगी जिंदाबाद के गगनभेदी नारा भी लगता रहा। इस मौके पर लोकगीत गायकों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया।सुरक्षा की दृष्टि से सर्किल के सभी थानाध्यक्ष गण व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

About Post Author