भा ज पा सरकार मे महिलाओं की दिशा और दशा दोनो मे सकारात्मक परिणाम सरकार मे दिख रहा है-प्रियंका दुबे

भा ज पा सरकार मे महिलाओं की दिशा और दशा दोनो मे सकारात्मक परिणाम सरकार मे दिख रहा है-प्रियंका दुबे
गाजीपुर–विधानसभा चुनाव के सन्निकट भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने नैतिक जिम्मेदारी के पालन मे मुस्तैदी से लग चुके है प्रदेश नेतृत्व लगातार समिक्षा के माध्यम से इन्हें सक्रिय करने मे तत्पर है।इसी तत्परता अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता मे हुई ।
बैठक मे महिला मोर्चा की भूमिका को लेकर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका दूबे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने सरकार से लेकर संगठन तक महिलाओं को जो सम्मान दिया है उससे महिलाओं की दशा और दिशा दोनो मे सकारात्मक परिणाम समाज मे दिख रहा है। उन्होंने कहा की सरकार महिलाओं के उन्नति उत्थान का जो प्रयास किया उससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है।
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की महिला मोर्चा भाजपा की रीढ है तथा पार्टी की मजबूती मे महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण के प्रति जो कार्य किए है वह अन्य दलों की सरकारों की सोच मे भी नही थी।पिछली सरकार मे महिलाओं बालिकाओं की जो सार्वजनिक दुर्दशा हुई थी वह किसी से छिपी नही है।
वह दिन दुबारा न देखने को मिले इसके लिए नारी शक्ति को कमर कस कर भाजपा के नितियों और सोच संवेदना से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ना है।
बैठक मे पूनम मौर्या,किरन सिंह, माया सिंह,साक्षी श्रीवास्तव,रीमा खरवार, कंचन गीरी,सुनीता सिंह,गुड्डी पांडेय,सीमा मिश्रा सहित आदि अन्य महिलाए उपस्थित रही।