June 18, 2025

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज की एक और उपलब्धि, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ

IMG-20200229-WA0035

गाजीपुर (विकास राय): उच्च शिक्षा को लेकर पूर्वांचल में अग्रणी स्थान बना चुके सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज ने अभिभावकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की सौगात जनपद वासियों को दी है जिसका भव्य शुभारंभ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानन्द सिंह ने बताया कि स्नातक, परास्नातक, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा आदि में सफलता का मुकाम हासिल करने के बाद अब हमारे संस्थान द्वारा प्ले ग्रुप से लेकर जूनियर हाई स्कूल तक के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई पैटर्न पर आधारित इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गांधीपुरम बोरसिया फदनपुर में कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर सातवीं तक के विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है।डाक्टर सानन्द सिंह ने कहा कि हमारे इस नए शिक्षण संस्थान में बेहतरीन शिक्षण व्यवस्था के अलावा उच्च कोटि के कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज, बेहतरीन लाइब्रेरी और योग्य शिक्षकों के अलावा ट्रांसपोर्ट की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है।

इस मौके पर खास मेहमान के रूप में पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने डॉक्टर सानन्द सिंह की इस नई उपलब्धि पर अपनी ओर से बधाई दी और कहा की हर कोई सानन्द नहीं हो सकता।उन्होंने कहा की मेरी शुभकामना है की शिक्षा के क्षेत्र में सत्यदेव ग्रुप्स निरन्तर प्रगति करता रहे। भव्य शुभारंभ के मौके पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यदेव ग्रुप्स की ट्रस्टी सावित्री सिंह डाक्टर प्रिती सिंह.डाक्टर सानन्द सिंह डाक्टर मारकण्डेय सिंह.श्रीमती कनिका दत्ता प्रधानाचार्य सत्यदेव इण्टरनेशनल स्कूल के द्वारा दीप प्रज्वलन. मां सरस्वती एवम कर्मवीर स्व०सत्यदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके पश्चात नव निर्मित सत्यदेव इण्टरनेशनल स्कूल का सावित्री सिंह के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय उपाध्याय के द्वारा किया गया।।

इस उद्घाटन एवम सम्मान कार्यक्रम में
पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास यादव. हनुमान यादव.पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह. खालिसपुर प्रधान संजय सिंह.पूर्व प्रमुख विजय बहादुर सिंह.
रेवतीपुर प्रधान संघ अध्यक्ष दीपक सिंह. मुहम्दाबाद प्रधान संघ अध्यक्ष चंचल सिंह.सदर प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश यादव.
वेद प्रकाश यादव प्रधान संघ अध्यक्ष बाराचंवर. पूर्व विधायक विजय कुमार. सदर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार.प्रधान संघ जिलाध्यक्ष भयंकर यादव. नोनहरा प्रधान मनोज. जहूराबाद विधानसभा सपा उपाध्यक्ष विवेक सिंह सौरभ.धर्मेंद्र यादव शिवकुमार मामा. जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव.
राम सागर यादव सदस्य जिला पंचायत.पूर्व प्रधान भगत यादव पूर्व प्रधान शिव बच्चन यादव पूर्व प्रधान सत नारायण यादव. प्रधान नंदलाल शर्मा.बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह एडवोकेट कृपाशंकर सिंह बजरंग ग्रुप के चेयरमैन राकेश राय आई डी मेमोरियल के चेयरमैन आनंद सिंह.
विनीत सिंह विदुर. पूर्व प्रधान मुरली सिंह श्री प्रकाश राय. बब्बन सिंह. बब्बन यादव. विक्रमा राजभर.मोती राजभर. चुनमुन राजभर क्षेत्र पंचायत सदस्य.भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री वासुदेव पांडेय. पूर्व प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह. प्रधान कृष्ण कुमार सिंह नागा समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Post Author