जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महिला महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में बापू महाविद्यालय की छात्राओं ने भी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रीति पांडेय प्रथम, समरा फिरदोस द्वितीय और सलोनी मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। जबकि पोस्टर में अंजली वर्मा पहले, रेशम कनौजिया दूसरे व काजल यादव तीसरे स्थान पर रही। कविता लेखन में अपर्णा श्रीवास्तव को पहला, इरम अमानी दूसरा तथा आंचल तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका डा. शंभू शरण प्रसाद, डा. अकबर आजम और डा. पीयूष ने निभाई। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल अधिकारी प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज और संयोजक डा. अकबर आजम के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।