June 18, 2025

छात्रसंघ से ब्लाक प्रमुखी तक शैलेंद्र का रहा राजनैतिक सफर

IMG-20211130-WA0018

छात्रसंघ से ब्लाक प्रमुखी तक शैलेंद्र का रहा राजनैतिक सफर

लखनऊ भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से शैलेंद्र सिंह पप्पू ने पुनः राजनीति एक नई शुरूआत कर दी है। जहां एक तरफ शैलेंद्र सिंह पप्पू लखनऊ में पार्टी में शामिल हो रहे थे। वहीं दूसरी ओर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच शैलेंद्र सिंह पप्पू के नाम का डंका बजता रहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के करीबी शैलेंद्र सिंह पप्पू इन दिनों राजनीतिक सुर्खियों में छाये हुए है। मंगलवार को पार्टी में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उनका स्वागत किया और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी।

 

शैलेंद्र सिंह पप्पू 1996 में छात्र राजनीति से जुड़कर जनसेवा में आये। वह 1996 में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में कूदे और महामंत्री पद का चुनाव लड़े। 2006 में सपा सरकार में भारतीय जनता पार्टी से चिलकहर ब्लाक से ब्लाक प्रमुखी का चुनाव लड़े। उसके बाद 2009 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये और उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बने और उप्र कांग्रेस के सह प्रभारी भी बने। सितंबर 2021 में उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया और वह भाजपा में शामिल हो गये।

 

शैलेंद्र सिंह पप्पू से विशेष बातचीत में एक मामला सामने यह आया कि श्री पप्पू ने राजनीति की शुरूआत 2001 से 2008 तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर की थी और निरंतर पार्टी में संघर्ष करते रहे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते रहे। पार्टी में शामिल होने के बाद उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं अपने घर पुनः आ चुका हूं। अब जीवन में ऐसी कोई गलती नहीं होगी।

About Post Author