June 18, 2025

लहुरीकाशी में भाजपा की ताकत बढ़ा रही हैं सपना सिंह जिले के विभिन्न हिस्सों में सदस्यता के लिए लगा रहीं कैम्प

IMG-20211128-WA0014

लहुरीकाशी में भाजपा की ताकत बढ़ा रही हैं सपना सिंह

जिले के विभिन्न हिस्सों में सदस्यता के लिए लगा रहीं कैम्प

चेयरमैन के पति पंकज सिंह चंचल युवा में हो रहे लोकप्रिय

चेयरमैन चुनाव के दौरान भाजपा की प्रत्याशी थी सपना सिंह

सपना सिंह बोलीं, प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी

गाजीपुर। फिल्मी स्टाइल में भाजपा के टिकट से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं सपना सिंह अब पार्टी की ताकत बढ़ाने में जुटी हुई हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में सदस्यता कैम्प लगाकर युवाओं के साथ ही हर वर्ग को जोड़ने का अभियान चला रही हैं। साथ ही उनके पति एवं भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल अब युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

जहां भी चंचल का काफिला पहुंच रहा है युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मचल जा रहे हैं। यही हाल सपना सिंह का है। सपना सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि अधिकांश युवाओं ने डीपी में अपनी और सपना की फोटो लगा रहे हैं। महिलाएं अब सपना को अपना आईकान मान रहे हैं। क्योंकि बेहद कम उम्र में जिले की प्रथम नागरिक बनने वाली सपना अब लहुरीकाशी के विकास का सपना देख रही हैं।

रविवार को दर्जनों लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ सपना और उनके पति युसुफपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दर्जनों युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान युवाओं के साथ ही महिलाओं की काफी भीड़ जुट गई। युवाओं को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कहा कि हमारा एकमात्र सपना है कि जिले का सर्वांगीण विकास हो और अगले सीएम के रूप में महाराज जी यूपी की गद्दी पर पुनः बिराजमान हों। उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए सिर्फ हम ही सपना नहीं देख रहे हैं बल्कि यूपी के लाखों नौजवान चाहते हैं कि योगी जी सीएम बनें।

जब दोबारा योगी जी सीएम बनेंगे तो प्रदेश का विकास होगा। माफियाओं के खात्मे के लिए उनका सीएम बनना बेहद जरूरी है। उन्हांेने आगे कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह कोरा आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जिस नाव की सवारी अखिलेश नहीं की है उसमें काफी छेद है। उन्होंने पूर्वांचल के विकास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे को बरदान बताया। कहा कि अब यहां के लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

एक्सप्रेस.वे के किनारे लाखों करोड़ का निवेश होगा। इस दौरान पंकज सिंह चंचल ने विपक्ष पर गरजते हुए कहा कि अब यूपी में दोबारा सपा नहीं आएगी। इसलिए सभी युवा आशा भरी नजरों से भाजपा की तरफ देख रही है। इससे पहले दोनों युवा नेताओं का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंकज सिंह चंचल ने बताया कि विधानसभा मुहम्मदाबाद के शक्ति केंद्र यूसुफपुर के बूथ संख्या 132 पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान कराया गया। इस दौरान सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।

About Post Author