June 18, 2025

पौधरोपण हर व्यक्ति का है कर्तव्य: डा. महेंद्रनाथ पांडेय

IMG-20211128-WA0012

पौधरोपण हर व्यक्ति का है कर्तव्य: डा. महेंद्रनाथ पांडेय

गाजीपुर। उन्नत भारत अभियान के तहत सादात ब्लाक के पक्खनपुर(मिर्जापुर) गांव स्थित इग्नू विस्तार केंद्र में रविवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने पौधरोपण किया। आम, अशोक, जामुन, नीम आदि के कुल 30 पौधे लगाए गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पौधरोपण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का एकमात्र साधन पौधरोपण है। सभी व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उसका संरक्षण स्वयं या किसी के माध्यम से कराएं, ऐसा करने से मन को शांति भी मिलती है। उन्होंने इग्नू विस्तार केंद्र संचालन पर भी प्रकाश डाला। अभिलाष पांडेय ने कहा कि इग्नू विस्तार केंद्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक प्रवेश ले लें। प्रदीप कुमार पांडेय, आशीष राजभर, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित रहें।

About Post Author