भाजपा के किसान मोर्चा मंडल बाराचवर ने 101 ट्रैक्टरो के साथ निकाली विशाल रैली

भाजपा के किसान मोर्चा मंडल बाराचवर ने 101 ट्रैक्टरो के साथ निकाली विशाल रैली
गाजीपुर- भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक रहे, और विशिष्ट अतिथि सुरेश मौर्य प्रभुनाथ चौहान जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर पूजन कर लंका मैदान को रवाना किया लंका मैदान से निकली रैली सरजू पांडे पार्क, कचहरी, विकास भवन , भूतहिया टांड होते हुए पूरे लंका मैदान में आकर समाप्त हुई। रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने कहा कि, भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए जो काम किया है वह किसानों की आय दोगुनी के लिए अतुलनीय है किसान क्रेडिट कार्ड किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को पूर्ण कर अनावश्यक कर्ज की मजबूरी को दूर करेगा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या में उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि लहुरी काशी की धरती गाजीपुर में भाजपा का राजनीति का लोहा मनवाया और यह सिद्ध कर दिया कि किसान भाजपा के साथ है ।बाराचवर मंडल किसान मोर्चा की यह रैली गाजीपुर की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी, उन्होंने आह्वान किया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा कर जनता को अवगत कराएं और उनकी मदद करें। जहुराबाद विधानसभा की धरती से बाराचवर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर के नेतृत्व में जब 101 ट्रैक्टर की रैली का नेतृत्व करते हुए लंका मैदान में पहुंचे तो लंका मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तथा जिला नेतृत्व ने जहुराबाद विधानसभा के राजकुमार सिंह झाबर और किसान मोर्चा बाराचवर के प्रति आभार प्रकट किया इस विशाल रैली में शामिल रहे जिला प्रभारी अशोक मिश्रा , संयोजक अखिलेश सिंह, कुंवर रमेश सिंह, पप्पू , विनोद अग्रवाल , विपिन सिंह , ओम प्रकाश राय , साधना राय , विनोद अग्रवाल, धनंजय चौबे , पंकज राय , मनोज राय , रणजीत राजभर , शैलेंद्र सिंह, शुभांशु मिश्रा , अशोक सिंह , शैलेश राम, यशवंत सिंह, राजकुमार सिंह झाबर , देवेंद्र सिंह , मेठ बिंद, पवन , राजेश साहनी , किरण सिंह, सहित सैकड़ों किसान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे अंत में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।