June 19, 2025

सामाजिक संपर्क अभियान के तहत राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया जहूराबाद में जन संपर्क

IMG-20211122-WA0011

सामाजिक संपर्क अभियान के तहत राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया जहूराबाद में जन संपर्क

जनचौपाल के माध्यम से मंत्री ने‌ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

जहूराबाद बिधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में
जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप्र.सरकार में आवास एवं शहरी राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री ने विगत साढ़े चार साल यूपी सरकार के द्वारा जनहित में की गई महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया ।जिसके तहत मुख्यमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा बिना भेदभाव किए सौभाग्य बिजली कनेक्शन योजना, उज्जवला,गैस कनेक्शन योजना, किसान सम्मान निधि, सड़कों के सुंदरीकरण की योजना गोल्डेन कार्ड योजना,रोजगार नौकरी में पारदर्शिता जैसी प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष जानकारी से अवगत कराया।

उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए पुनः प्रदेश में बीजेपी को अपना प्रचंड मत दे।ताकि प्रदेश का चौमुखी विकास निर्वाध गति से बढ़ता रहें।उन्होंने अपने संबोधन मे गौदान. कन्यादान एवं मतदान की बडे ही सुन्दर ढंग से ब्याख्या की।

मंत्री गिरीश चंद्र यादव के द्वारा डंडापुर.अलीपुर. बिशुनपुरा.चकबडी.चकफातमा.एवं जगदीश पुर में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया।श्रीकांत यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश दिन भर कार्यक्रम में शामिल रहे।
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चला।
कार्यक्रम में श्रीकांत यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा ओबीसी मोर्चा उ. प्र., श्यामराज तिवारी जिलाउपाध्यक्ष भाजपा,
ब्रजेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख बाराचवर, ओम प्रकाश कुशवाहा मंडल अध्यक्ष बाराचवर,रवींंद्र यादव, कृष्णानंद राय, संपूर्णानंद उपाध्याय.अजय यादव. संतोष यादव. अरबिंद यादव. मुनीब यादव. सत्येंद्र सिंह.विजय नरायण शर्मा.समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author