हर्षोल्लास एवं धूमधाम से केक काटकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन मनाया

हर्षोल्लास एवं धूमधाम से केक काटकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन मनाया
कार्यक्रम की शुरुआत ओम प्रकाश सिंह के द्वारा सेवराई के रामपुर कनवा स्थित महाविद्यालय के सभा कक्ष में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बच्चियों के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उनके खाते में सीधे आर्थिक सहायता मुहैया कराई। 16 लाख होनहारो को लैपटॉप बांटा गया। नेता जी हमारे आदर्श रहे हैं सैफई जैसे गांव को उन्होंने शहर बनाया। उसी सपने के तहत हमने सेवराई को तहसील बनाया। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल में यह सरकार झूठ बोलने और घंटी बजाने के सिवा कुछ नहीं किया। यह दूसरे के कामों का ही फीता काटकर उसका श्रेय लेते हैं।
उन्होंने महाविद्यालय के छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर जन्म दिवस मनाया ।इस बीच उन्होंने दिव्यांगों को भोजन पैकेट,और मिठाई कम्बल वितरित किया।साथ ही दलित मुशहर बस्ती में जाकर सैकड़ो लोगो के बीच मिठाईयां साड़ी,लुंगी का वितरण किया।ओमप्रकाश सिंह की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर असहायों में मिठाइयां और वस्त्र का वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।मौजूद लोगों में विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, जमालुद्दीन खान,उर्मिलेश पांडेय, दिनेश लाल,तौकीर खान, शन्तोष कुशवाहा प्रमुख, श्री राम यादव, हेशाम खान, नौसाद खान,उमेश वर्मा,जावेद खान,बिलाल खान, रिशु यादव,राजू यादव,मोहित गुप्ता,सुरेश यादव, प्रमोद यादव,शकील खान,अकील खान,अनिल यादव , अमरेंद्र सिंह,हेमंत शुक्ला आदि रहे।