दहेज के सामान में मिला दारू, एक गिरफ्तार

दहेज के सामान में मिला दारू, एक गिरफ्तार
बलिया। मनियर पुलिस ने दहेज के सामान में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही एक पिकप अवैध शराब बरामद किया है। शराब के साथ पिकप चालक भी पकड़ा गया है, लेकिन दो शराब तस्कर भागने में सफल हो गये।
पुलिस को झांसा देने के लिए शराब तस्कर रोज नया-नया तरीका अपनाते रहे हैं। अब लगन शुरु होने के साथ तस्कर खुद को भी उसी रंग में ढालने लगे हैं। मनियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रानीपुर पेट्रोल पम्प के पास शराब ल्की पिकप को पकड़ लिया।पिकप पर लकड़ी की आलमारी व पलंग में 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब छुपाई गयी थी। पुलिस ने मनियर कस्बा के वार्ड नं. एक निवासी पिकप चालक अच्छेलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर भागने में सफल हो गये। पुलिस के अनुसार शराब को तस्कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने पिकप पर दहेज़ के सामान के रुप में आलमारी व बेड में दारू छिपा दिया था। एसओ मदन पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।