June 18, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार बन रहा कृतिका से महाकार्तिकी का संयोग, स्नान दान के साथ व्रत का विधान

IMG-20211118-WA0002

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार बन रहा कृतिका से महाकार्तिकी का संयोग, स्नान दान के साथ व्रत का विधान

सनातन धर्म में स्नान-दान के निमित्त कार्तिक का विशेष मान है। इसके विधान आश्विन पूर्णिमा से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत-पूजन के साथ संपन्न होते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को मनाई जाएगी। खास यह कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर कृतिका का महासंयोग बन रहा है। शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा में कृतिका नक्षत्र का संयोग हो तो इसे महापुण्यदायी महाकार्तिकी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को सुबह 11.34 बजे लग रही है जो 19 को दिन में 1.20 बजे तक रहेगी। कृतिका नक्षत्र 18 की रात 1.38 बजे लग रहा है जो 20 की भोर 4.02 मिनट तक रहेगा।

About Post Author