June 18, 2025

प०जवाहरलाल नेहरू बच्चो को ही राष्ट्र की असली ताकत एवं समाज की नीव मानते थे-डा०विजेन्द्र

IMG-20211115-WA0002

प०जवाहरलाल नेहरू बच्चो को ही राष्ट्र की असली ताकत एवं समाज की नीव मानते थे-डा०विजेन्द्र

गाजीपुर-डॉ0 राम मनोहर लोहिया पी जी कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी मे बाल दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव था।

पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों को ही राष्ट्र की असली ताकत एवं समाज की नीव मानते थे, इसीलिए पंडित नेहरु ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की वकालत की जिससे भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
बाल दिवस का उद्देश्य पंडित नेहरु को श्रद्धांजलि देने के साथ बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वे कहते थे कि आज के बच्चे ही कल का नया भारत बनायेंगे और वही हमारा भविष्य तय करेंगे। डॉ सिंह समस्त बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

About Post Author