June 18, 2025

सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज में भी मनाया गया अक्षय नवमी पर्व*

IMG-20211114-WA0017

*सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज में भी मनाया गया अक्षय नवमी पर्व*

गाजीपुर जनपद के सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया के परिसर में अक्षय नवमी का पर्व बिधि बिधान से सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर आंवले के बृक्ष का पूजन किया गया।इस पूजन में सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज की ट्रस्टी सावित्री सिंह.डाक्टर सानन्द सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर. काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय. अमित सिंह रघुवंशी.राम जी गिरी समेत अन्य ने भाग लिया।पूजन का कार्य बासुदेव पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर डाक्टर सानन्द सिंह ने कहा की
पद्म पुराण में यह कहा गया है कि भगवान विष्णु को आंवले का फल बहुत अच्छा लगता है और इससे शुभ माना गया है। भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लोग इस फल को चढ़ाते हैं और यह माना जाता है कि इस फल को खाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। आंवला हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है इसे खाने से आयु बढ़ती है। यह कहा जाता है कि इसका रस पीने से धर्म-संचय होता है। आंवले‌‌ का पानी दरिद्रता दूर करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि जहां भी आंवले का फल मौजूद होता है वहां भगवान विष्णु का वास होता है। उनके साथ भगवान ब्रह्मा और माता लक्ष्मी भी वास करते हैं। इसीलिए हिंदू घरों में आंवले का पेड़ रखना शुभ माना जाता है। पद्म पुराण में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि भगवान शिव ने एक बार कार्तिक से कहा था कि आंवले का पेड़ साक्षात भगवान विष्णु का रूप है। यह फल भगवान विष्णु को बहुत पसंद है इसलिए इसको याद करने से ही गोदान जितना फल मिलता है।पूजन के पश्चात उपस्थित जन ने प्रसाद ग्रहण किया।

About Post Author