June 18, 2025

गाजीपुर-एमएलसी चुनाव की तैयारी जोरों पर

IMG-20211111-WA0006

गाजीपुर-एमएलसी चुनाव की तैयारी जोरों पर

गाजीपुर-स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य का चुनाव आगामी दिसंबर माह के अंत में या जनवरी माह में होने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची को विभिन्न विकास खंडों पर अपडेट किया जा रहा है।तैयारियो की इस कड़ी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों,सभासदों के फोटो और पहचान पत्र लेकर हिन्दी व अंग्रेजी वर्णानुक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार की जा रही है।स्थानीय निकाय विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सभासद तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य मतदाता के रूप में मतदान करते हैं।गाजीपुर में नगर निगम व कैंटोमेंट का अस्तित्व नहीं है। वर्ष 2016 में हुए स्थानीय निकाय एमएलसी के चुनाव में निर्दलीय विशाल सिंह चंचल ने मात्र 86 मत से विजय पाया था। कुल 2400 सौ वोट म़े 2383 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस मे भी 61 मत अवैध घोषित किया गया।इसमें विशाल सिंह चंचल को 1186,सानंद सिंह को 1121, जीत सिंह यादव को 10 , देवेंद्र को 01, राजनाथ को 04 मत प्राप्त हुआ था। वर्तमान समय में मतदाता सूची तैयार करने का कार्य प्रगति पर है, लेकिन अनुमान है इस चुनाव मे मतदाताओं की संख्या 3000 से कुछ अधिक होगी।

About Post Author