June 18, 2025

छठ मईया की मन्नत से ही पैदा हुआ था सुरजभान और छठ के दिन ही नदी में डुबा

IMG-20211110-WA0025

छठ मईया की मन्नत से ही पैदा हुआ था सुरजभान और छठ के दिन ही नदी में डुबा

गाजीपुर। छठ पूजा के लिए टोंस नदी के किनारे बेदी बनाने गया किशोर नदी में डूब गया। यह घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोसलपुर गांव का है। जहाँ गांव का रहने वाला किशोर सुरजभान गांव के कुछ लड़कों के साथ टोंस नदी के किनारे छठ पूजा की बेदी बनाने के लिए सुबह 9बजे गया हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण हजारो की सख्या मे नदी पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी लड़के का पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुची। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोसलपुर निवासी सुरजभान सिंह पुत्र गौतम सिंह उम्र लगभग चौदह वर्ष बुधवार की सुबह 9बजे अपने साथियों के साथ गांव के पास टोंस नदी के किनारे छठ पूजा की बेदी बनाने के बाद लडकों संग नदी में नहाने लगा। इसी बीच सुरजभान पानी के गहरे धारा मे चला गया और डूबने लगा। जैसे ही लड़कों की निगाह उधर गई लड़कों ने शोर मचाया लेकिन उसे कोई बचा नहीं पाया। लड़के शोर मचाते ही इसकी सूचना ग्रामीणों सहित उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर भागते हुए पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी सुरजभान का कहीं अता पता नहीं चला। सुरजभान अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। गौतम सिंह के शादी के लगभग 15 वर्ष बाद छठ मां की मन्नत के बाद लड़के का जन्म हुआ था।मां शीला सिंह दहाड़े मार कर रो रही थी और कह रही थी की छठ माई तोहरे मनौती से काफी दिन बाद सुरजभान पैदा भईलन,तभी से हम छठ पूजा सुरू कईनी ई का भईल ऐ छठी माई कहते कहते बेहोश हो जा रही थी। सुरजभान नगीना इंटर कालेज पलिगरा बलिया मे कक्षा 9वीं का छात्र था। जैसे ही इसकी सुचना करीमुद्दीनपुर पुलिस को मिला एस ओ प्रवीण यादव मौके पर पहुचकर एस डी एम मुहम्मदाबाद,सी ओ मुहम्मदाबाद,को सुचना दिये। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुच गये थे तथा मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया था समाचार लिखे जाने तक गोताखोर मौके पर नही पहुचे थे।

About Post Author