लोक आस्था का छठ महापर्व आठ नवंबर से, जानिए व्रत के संपूर्ण विधान और मान्यताएं

लोक आस्था का छठ महापर्व आठ नवंबर से, जानिए व्रत के संपूर्ण विधान और मान्यताएं
चार दिवसीय सूर्य उपासना और आरोग्य सौभाग्य व सर्व सुख प्रदाता छठ व्रत आठ नवंबर से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। व्रत का प्रथम नियम संयम आठ नवंबर सोमवार को व्रत का द्वितीय संयम नौ नवंबर मंगलवार को होगा। अस्ताचल सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य 10 नवंबर गुरुवार को, सायं काल उगते हुए सूर्य देव को द्वितीय अर्घ्य 11 नवंबर गुरुवार को दिया जाएगा। प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य देव की आराधना से जीवन में उमंग उल्लास व ऊर्जा का संचार होता है। सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सृष्टि के नियंता भगवान सूर्य देव की महिमा अनंत मानी गई है। सूर्य देव की महिमा में रखने वाला डाल छठ जिसे छठ पर्व भी कहते हैं। यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होगा। इसका समापन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन होता है। इस बार चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व आठ नवंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 11 नवंबर गुरुवार तक चलेगा।