बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शुगन हत्याकांड का खुला राज
बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शुगन हत्याकांड का खुला राज
बलिया। चितबड़ागांव पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुगन हत्याकांड के आरोपित कारो गांव निवासी नमो राजभर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आला कत्ल बांस का टुकड़ा बरामद किया गया है। चितबड़ागांव पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।
गौरतलब हो कि गुरुवार की रात कारो गांव निवासी शुगन राजभर की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने कारो गांव के ही नमो राजभर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का आरोपित की बहन से प्रेम सम्बंध था। इसको लेकर वह शुगन को कई बार मना करने का भी प्रयास किया था, लेकिन वह मान नहीं रहा था।गुरुवार की रात नमो ने शुगन को पोखरे पर बुलाया। शुगन जैसे ही पोखरे पर पहुंचा, नमो ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को घसीटते हुए पोखरे में ले जाकर फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.SHO निहार नन्दन कुमार थाना चितबड़ागांव बलिया।
2.उनि संजय सरोज SOG प्रभारी बलिया।
3.हेका वेद प्रकाश दुबे SOG टीम बलिया।
4.हेका शशि प्रकाश सिंह सर्विलांस टीम बलिया।
5.का. विजय राय SOG टीम बलिया।
6.का. राकेश यादव SOG टीम बलिया।
7.का. अनिल पटेल SOG टीम बलिया।
8.का. मनोज पाल सर्विलांस टीम बलिया।
9.का. विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया।
10.का. अभिषेक दुबे थाना चितबड़ागांव बलिया।
11.का. चन्दन तिवारी थाना चितबड़ागांव बलिया।
12.का. महावीर निषाद थाना चितबड़ागांव बलिया