June 22, 2025

तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार


गाजीपुर जनपद की कासिमाबाद थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह क्षेत्र के खेताबपुर चट्टी के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और खोखा बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कासिमाबाद थाना के उपनिरीक्षक अभिराज सरोज हमराहियों के साथ सुबह भ्रमणशील थे। इसी दौरान करीब पौने छह बजे क्षेत्र के खेताबपुर चट्टी के आगे नदी पुलिया के पास नंदगंज थाना क्षेत्र के मदनही निवासी विनय शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल दिनेश यादव और कांस्टेबल मनोज कुमार दुबे शामिल थे।

About Post Author