June 21, 2025

दो तस्कर पुलिस के फंदे में, नौ मवेशी बरामद

गाजीपुर जनपद की भांवरकोल थाना पुलिस ने सोमवार को पाली तिराहा ग्राम पलिया के पास से दो वाहनों को पकड़ा। उस पर लदे नौ मवेशियों को बरामद किया। गिरफ्तार दो तस्करों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के मद्देनजर उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पलिया गांव के पाली तिराहा के पास से एक पिकअप और एक मैजिक वाहन को पकड़ा। वाहनों से 8 गाय और एक बछिया बरामद किया। पुलिस ने मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर चालाकपुर निवासी मोहन यादव और भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर बटवरिया निवासी सुरेश यादव को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह, कांस्टेबल मदन गौतम, कांस्टेबल रंजीत कुमार और कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल थे।

About Post Author