टेबलेट पाकर छात्र/ छात्राओं के चेहरे चमक उठे

टेबलेट पाकर छात्र/ छात्राओं के चेहरे चमक उठे
डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत टेबलेट/ स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाकर तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा को जोड़ने वाले माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हम सभी आभार व्यक्त करते हैं।
आज डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम के 104 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरित करने का संकल्प पूरा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत टेबलेट पाकर छात्र/ छात्राओं के चेहरे चमक उठे। उन्होंने संकल्प लिया कि हम सभी अपनी सकारात्मक सोच एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ाएंगे।
टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार कासिमाबाद अनुराग यादव, बाराचवर ब्लॉक के लोकप्रिय प्रमुख बृजेंद्र कुमार सिंह एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर के एमडी डॉ0 सानंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार अनुराग यादव ने बताया कि टेबलेट/ स्मार्टफोन के द्वारा युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, बैज एवं डायरी देकर स्वागत किया गया । अंत में प्राचार्य डॉ0 विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपाल सिंह विश्वकर्मा प्रसाद रविंद्र कुमार डॉ समर बहादुर सिंह अमित सिंह राजेश सिंह कमलेश यादव सत्येंद्र सिंह अनु सिंह माया चौहान जंगली प्रसाद पटेल उपेंद्र भार्गव विनोद यादव उपस्थित थे।