स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह की 103 वी जयंती कार्यक्रम

स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह की 103 वी जयंती कार्यक्रम
गाजीपुर -जमुना सिंह प्राइवेट आईटीआई सागापाली ढोटारी गाजीपुर में स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। जमुना सिंह आईटीआई एवं डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम परिवार के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह, डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्म पुरम एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह के बड़े भाई थे।
उन्होंने 1950 के दशक में अपने छोटे भाई कर्मवीर सत्यदेव सिंह को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय भेजा जहां से उन्होंने बी ए एवं एम ए की शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुए।
डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 विजेंद्र कुमार सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह एवं कर्मवीर सत्यदेव सिंह आज भी हमारे लिए आदरणीय हैं। आज वर्तमान परिवेश में जहां भाई भाई में बंटवारे को लेकर विवाद होता रहा है वही स्वर्गीय बाबू जमुना सिंह ने अपने छोटे भाई को आगे बढ़ाने के प्रेरणास्रोत बने, वही छोटे भाई कर्मवीर सत्यदेव सिंह अपने बड़े भाई के सम्मान में जमुना सिंह आईटीआई की स्थापना किया।
आज डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम से लेकर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस बोरसिया गाजीपुर पूरे पूर्वांचल में शिक्षा का केंद्र बना हुआ है।
कार्यक्रम में प्रमोद सिंह निदेशक कृष्णानंद पांडेय वीरेंद्र यादव गोवर्धन पासवान अमित सिंह यशपाल सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव रविंद्र कुमार जंगली बाबू पटेल आदि उपस्थित थे।