June 24, 2025

Hartmann Inter College Board Results : हाई स्कूल एवं इंटर में क्रमशः संस्कार यादव और दिव्या यादव 1st Rank Holders को किया गया सम्मानित

IMG-20230501-WA0011

Hartmann Inter College Board Results : हाई स्कूल एवं इंटर में क्रमशः संस्कार यादव और दिव्या यादव 1st Rank Holders को किया गया सम्मानित

 

UP बोर्ड परीक्षा 2023 में हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में हाई स्कूल एवं इंटर में क्रमशः संस्कार यादव और दिव्या यादव 1st Rank Holders को आज असेम्बली के तुरन्त बाद उनके माता – पिता की उपस्थिति सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। टॉपर दिव्या यादव के माता – पिता किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए।

 

पुरस्कार में दोनों को 5-5 हजार की धनराशि प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज द्वारा दी गयी जिसे डॉ0 सुभाष यादव, एम्म्स दिल्ली ने अपने तरफ से भेजा था।

साथ ही संजय सिंह यादव,बेसिक शिक्षक ने भी दोनों के लिए 5-5 सौ अपनी तरफ से भेजा था, उसे भी दोनों रैंक होल्डर्स को दिया गया। विद्यालय की ओर से इन दोनों को एक एक बैग भेंट किया गया।

 


संस्कार के पिता रमेश यादव,यहां के पूर्व छात्र ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने बच्चों से आग्रह किया कि वे भी मन लगा कर पढ़ाई करें।जम कर मेहनत करें और अच्छा नंबर लाएं।

About Post Author