विशाल चैता महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न
दुबिहां मोड पर किया गया था आयोजन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड रेलवे क्रासिंग के पास जय बजरंग आई टी आई गेट के सामने विशाल चैता महोत्सव का आयोजन बहुत ही शानदार ढंग से सम्पन्न किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर, प्रधान पति करीमुद्दीनपुर मोहम्मद अलीम के द्वारा किया गया।

अतिथि के रूप में सत्येन्द्र यादव सदस्य जिला पंचायत,राम सागर यादव सदस्य जिला पंचायत, संजय यादव प्रापर्टी डीलर,राजेश यादव, विश्राम यादव,अजय यादव,विजय कान्त यादव,नीरज यादव,राम सुजान, ग्राम प्रधान लट्ठूडीह विद्यानंद राय, प्रधान प्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर फैयाज भाई उपस्थित रहे।
चैता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह झाबर के द्वारा फीता काट कर किया गया।

चैता का मुकाबला प्रद्युम्न परदेशी बिहार एवं रोशन राज बिहार के मध्य था।हजारों हजार दर्शकों की उपस्थिति में गायकों ने अपने गायकी से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर बहुत ही सुन्दर ब्यवस्था आयोजन कमेटी के द्वारा किया गया था। सुरक्षा के लिए करीमुद्दीनपुर थाने के पुलिस कर्मी भी भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।

प्रधान पति करीमुद्दीनपुर अलीम एवं प्रधान प्रतिनिधि फैयाज भाई के द्वारा कलाकारों का माल्यार्पण एवं पुरस्कार से नवाजा गया। उपस्थित लोगों ने भी कलाकारों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव साधू जी, कमेटी के व्यवस्थापक संतोष यादव, लक्ष्मीनारायण यादव,राम अवधेश यादव, अरविंद राजभर,भुअर राजभर, प्रदीप सिंह, कमलेश यादव, जयराम यादव, कृष्णा नन्द यादव जज,हरे कृष्ण यादव, मनीष खरवार, विश्वामित्र यादव, शेषनाथ गुप्ता, अवधेश यादव,राजू यादव, अवधेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता,शिव जी गुप्ता, कन्हैया गोंड,चन्दन यादव,अंगद यादव,पंकज यादव,

लवकुश यादव,नीरज यादव,पचेन्द्र पासवान, कृष्णा शर्मा, कृष्ण लाल, कृष्ण मुरारी,विजय यादव,राम बचन,खुरचन यादव,भूनेश्वर राजभर,ओम प्रकाश यादव,बब्बन सिंह, पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय,राम चन्द्र सिंह पत्रकार,मोहन सेठ आजाद गायक,बब्बन यादव समेत दुबिहां मोड के समस्त ब्यापार मंडल के सदस्य एवं भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही
