बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज में कुशवाहा महासभा बाराचवर के द्वारा भव्य स्वागत समारोह संपन्न

बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज में कुशवाहा महासभा बाराचवर के द्वारा भव्य स्वागत समारोह संपन्न
जनपद गाजीपुर बाराचवर ब्लाक के अंतर्गत सहजतपुर में स्थित बाबा सत्यराम स्मारक सीताराम इंटर कॉलेज में कुशवाहा महासभा बाराचवर के द्वारा भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ।
स्वागत समारोह का आयोजन राजेश कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी एवं प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी बनाए जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था .इस अवसर पर राजेश कुशवाहा ने कहा – कि हम अपने कुशवाहा महासभा के लिए दिन-रात लगकर ,अपने जो भाई हमारे दबे कुचले हैं उनके लिए मैं आवाज उठाता रहूंगा और उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितना भरोसा से मुझे इस पद पर मनोनीत और हमें इतने बड़े पद जिम्मेवारी दी है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निभाने का काम करूंगा और साथ ही इस क्षेत्र में जितने भी कुशवाहा समाज पर गरीबों को सताया जा रहा है मैं उन सभी के लिए लड़ता रहूंगा और इस पद की गरिमा आप लोगों की बदौलत मिली है।
और इस कार्यक्रम में बनवारी सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक), रामराज कुशवाहा (जिला अध्यक्ष कुशवाहा महासभा गाजीपुर), अनिरुद्ध कुशवाहा (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुशवाहा महासभा बाराचवर), राधेश्याम कुशवाहा (पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा), राघवेंद्र सिंह उर्फ लालू कुशवाहा (पूर्व प्रधान मांटा), झारखंडेय कुशवाहा (ग्राम प्रधान दहेन्दू), डॉक्टर जनक कुशवाहा (प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी), राजेश कुशवाहा (शिक्षक हॉटमन इंटर कॉलेज), अलगु कुशवाहा (पूर्व जिला सचिव), अनिल कुशवाहा (पथरा), प्रिंस मौर्य (विधानसभा अध्यक्ष जखनिया), राम अवध कुशवाहा (तहसील अध्यक्ष मुहम्मदाबाद), जयप्रकाश कुशवाहा (जिला महासचिव कुशवाहा महासभा गाजीपुर), हीरा कुशवाहा (संरक्षक),
जयप्रकाश कुशवाहा (संरक्षक), रामजन्म कुशवाहा (संरक्षक), सुदर्शन कुशवाहा, नारद सिंह कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा (उपाध्यक्ष), रामनिवास कुशवाहा (उपाध्यक्ष), विनोद कुशवाहा (महासचिव), रामनिवास कुशवाहा (सचिव व पूर्व प्रधान बद्दोपुर), जितेंद्र कुशवाहा (अध्यक्ष कानपुर) इत्यादि हजारों लोग मौजूद रहे।