June 23, 2025

गाजीपुर में आर्मी जवान की पत्नी ने अपने ही बच्चों की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

ghazipur-news-99337375

गाजीपुर में आर्मी जवान की पत्नी ने अपने ही बच्चों की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मरदह थाना के हमीरपुर बिजौरा गांव से बेहद विचलित करने वाली खबर प्रकाश में आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मां ने ही अपने दो नवजात बच्चों को गला रेतकर मार डाला। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी। घटना को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि सुबह सात बजे लोकल पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद घटना को लेकर एसपी ने भी मौके का मुआयना किया।

महिला ने रात के समय अपने दो बच्चों का गला रेत दिया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में एक की उम्र 5 साल है। वहीं दूसरा महज 10 महीने का था। महिला के पति सेना में कार्यरत हैं। वह जम्मू में पोस्टेड हैं। महिला के परिजन और ससुराल पक्ष के लोगों ने इस बात की तस्दीक किया है कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी।

एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार प्रथम दृष्ट्या यह डबल मर्डर महिला ने ही किया है।हालांकि, महिला पुलिस, आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।परिजन की ओर से मिले तहरीर के बिनाह पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

About Post Author