June 23, 2025

जी-20 यानी ग्रुप ऑफ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के संबंध में एक परिचर्चा का आयोजन सम्पन्न

IMG-20230401-WA0015

जी-20 यानी ग्रुप ऑफ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के संबंध में एक परिचर्चा का आयोजन सम्पन्न

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम , ढोटारी, बाराचवर, गाजीपुर में जी-20 यानी ग्रुप ऑफ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के संबंध में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और व्यवस्था निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में जी-20 के सभी देश प्रासंगिक हुए हैं।
भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। भारत में होने वाले जी-20 के देशों की समिति 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होगी ।

 


प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का अवसर है कि इसके अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है कि वह वैश्विक मंच पर अपने महत्व को प्रदर्शित करें।
भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना इस बात का प्रमाण है कि भारत वैश्विक शक्तियों के बीच विश्व का नेता बनकर उभरा है।
जी-20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक बड़ा अवसर बन कर आई है । शांति ,एकता, पर्यावरण के प्रति हम सभी को संवेदनशील बनना है।

यही वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना है
आज जी-20 के अंतर्गत भारतीय खेल एवं युवा मंत्रालय के द्वारा भारतीय लोकतंत्र के सपनों को साकार करने के लिए Y20 की भी परिचर्चा करना आवश्यक हो गया है। जिसके अंतर्गत हम अपने देश के युवाओं को जिनकी आबादी लगभग पूरी जनसंख्या में 65% है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमें साझा हितों और चुनौतियों पर ध्यान देना होगा । हमें सकारात्मक सोच के संकल्प के अनुसार नकारात्मकता को हटाना होगा । स्वस्थ मन से, स्वस्थ चित्त से आंतरिक हृदय से हमें भारतीय एकता और संस्कृति पर गर्व करते हुए Y20 को नए संकल्प में सिद्ध करना है।
इस चौपाल के कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के गृह मंत्री अमित शाह की पुस्तक और जीवनी के लेखक एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के नार्थ इंडिया के विशेष सलाहकार शिवाकांत द्विवेदी ने उपरोक्त बातें बताई।
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने जी 20 के वर्तमान समय में प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि भारत व्यक्तिगत विकास को स्वीकार नहीं करता बल्कि सामूहिक विकास की बात करता है। जी 20 “वसुधैव कुटुंबकम” की परिकल्पना पर आधारित है और आज भारत विश्व के लगभग दो तिहाई जनसंख्या का नेतृत्व कर रहा है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने दिया। अतिथियों का सम्मान कालेज के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। सभी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव विश्वकर्मा प्रसाद रविंद्र कुमार राजेश सिंह गोवर्धन पासवान अमित सिंह उपस्थित थे।

About Post Author