June 22, 2025

एल जी मनोज सिन्हा ने किया स्व0राजकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण

IMG-20230223-WA0002

एल जी मनोज सिन्हा ने किया स्व0राजकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण

मुहम्मदाबाद सहकारिता रत्न स्व0राजकुमार त्रिपाठी की यूसुफपुर सहकारी संघ परिसर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया।

इस मौके पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन कर स्वर्गीय राजकुमार त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

पूजन अर्चन का कार्य आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस मौके पर डीसीएफ चेयरमैन व इफको निदेशक विजय शंकर राय,इफको के विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार,

 

पूर्वांचल को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामबाबू शांडिल्य, अपर जिला जज अजय कुमार त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिविजन ईशा त्रिपाठी,नमिता त्रिपाठी,डीसीबी वाराणसी के अध्यक्ष अजय राय,डीसीबी सोनभद्र के अध्यक्ष सी एल सिंह, पवन कुमार त्रिपाठी व अमित कुमार त्रिपाठी दीपक शांडिल्य, शरद पांडे, रवि शंकर शांडिल्य,शिवम पांडेय,सुरेंद्र नाथ पांडेय,राजीव कुमार राय,विनय कुमार तिवारी,अजय कुमार पांडे ,महेंद्र यादव,जियुत सिंह,आदि मौजूद रहे।

About Post Author