June 22, 2025

एल जी मनोज सिन्हा आयेगें 22 को
मुहम्मदाबाद

मुहम्मदाबाद। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के 22 फरवरी को मुहम्मदाबाद आगमन को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम स्थल शंकर कोल्डस्टोरेज मुहम्मदाबाद के प्रांगण में तैयारियां जोरो पर रही। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिन में डेढ़ बजे स्व0राजकुमार त्रिपाठी के प्रतिमा का अनावरण करने के बाद शंकर कोल्डस्टोरेज में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह व स्व0 राजकुमार त्रिपाठी स्मृति सहकारी गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने आने वालो में बिजय शंकर राय, मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा, भाजपा नेता पीयूष राय,काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय,ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय आदि प्रमुख रहे।

About Post Author