June 21, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ रुद्र महायज्ञ

IMG-20230213-WA0033

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ रुद्र महायज्ञ

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सुरतापुर में आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुरतापुर ,नवापुरा, अहिरौली, शहनिन्दा, सदर बाजार, शहीद पार्क , गंज , सोमेश्वर महादेव मंदिर होते निकलकर गंगा नदी पहंची।

वहां ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया। जहां कलश यात्रा मे सैकड़ो महिलाएं ने माथा में कलश लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे। कलश यात्रा को भव्य रूप से सजाई गई थी। तरह-तरह की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रहा था। वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के यज्ञाधीश सर्वानंद महाराज ने बताया कि महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। और पूर्णाहुति 20 फरवरी को होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, सुनील यादव, राजकिशोर यादव , छट्ठू , ओमप्रकाश , रामगोविनंद ,घनश्याम शर्मा, पारस ,कन्हैया सोनू शुक्ल , भगवान, हरी, केशव,दया शुक्ल, झाबर , रमेश सहित हजारों महिला पुरुष शामिल रहे।

About Post Author