June 22, 2025

राम मंदिर केस का फैसला सुनाने वाले जज अब्दुल नजीर बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नियुक्त

Justice_S_Abdul_Nazeer_1200_PTI_30072022

राम मंदिर केस का फैसला सुनाने वाले जज अब्दुल नजीर बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नियुक्त

अयोध्या के राम मंदिर केस पर फैसला सुनाने वाले जज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल नियुक्त किया है. पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया दिया गया है.

पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया दिया गया है.

Former Justice Abdul Nazeer: अयोध्या के राम मंदिर केस पर फैसला सुनाने वाले जज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल नियुक्त किया है. पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया दिया गया है. राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को लेकर काफी चर्चा हुई थी. पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर इसी साल 4 जनवरी को रिटायर हुए हैं. जब वे रिटायर हुए थे तब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने उनकी सादगी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि साल 2019 तक पूर्व जज नजीर के पास पासपोर्ट तक नहीं था. हाल में उन्होंने मॉस्को की यात्रा की थी.

इस हाई कोर्ट में कर चुके हैं प्रैक्टिस

बता दें कि पूर्व जस्टिस नजीर का जन्म 1958 में 5 जनवरी को हुआ था. फिर 18 फरवरी, 1983 को उन्होंने एक एडवोकेट के तौर पर नामांकन करवाया था. कर्नाटक हाई कोर्ट में उन्होंने प्रैक्टिस की थी. 12 मई, 2003 को हाई कोर्ट के एडिशनल जज के रूप में वे नियुक्त किए गए थे.

About Post Author